मुख्य समाचार

सोप्रानो टाइटेनियम मशीन से बालों को हटाना हुआ आसान 

पटना। शरीर से अनावश्यक बालों को हटाने में अब कोई तकलीफ नहीं होगी। यह काम अब लेजर तकनीक से आसानी से होगा। बोरिंग रोड स्थित नीलम स्कीन सिटी में इजराइल की अल्मा कंपनी ने सोप्रानो टाइटेनियम मशीन लांच की है। मशीन की कीमत करीब 50 लाख है। अल्मा कंपनी हेयर रिमूवल की अभूतपूर्व तकनीक के लिए विश्व में जानी जाती है। 

अल्मा मेडिकल के एमडी सौमेन दत्ता ने बताया कि पूर्वी भारत में पहली बार यह मशीन पटना में लांच की गई है। सोप्रानो टाइटेनियम सबसे सुरक्षित और सक्षम बाल हटाने वाली तकनीक है। वैसी महिलाएं जो अनावश्यक बालों से परेशान हैं। वे इस मशीन से लेजर तकनीक के जरिये बालों को हटवा सकती हैं। 

नीलम स्कीन सिटी के डाॅ अभिषेक झा ने कहा कि नई तकनीक सभी तरह की त्वचा एवं बालों के लिए सुरक्षित है। यदि बाल अधिक हैं तो इसे हटाने का काम चार शिफ्ट में किया जायेगा। सामान्य से लेकर अधिक बालों तक प्रति शिफ्ट 15 मिनट से एक घंटे का समय लगेगा। खर्च प्रति शिफ्ट पांच से दस हजार है। इसके अलावा यहां सभी तरह की त्वचा संबंधित परेशानियों के इलाज की भी सुविधा है।  
 


संबंधित खबरें