मुख्य समाचार

महिला उद्यमियों को बाजार देने में मदद करेगा कैट

पटना। बिहार की महिला उद्यमियों को कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बाजार उपलब्ध कराएगा। बिहार की उद्यमी महिलाओं के लिए एक वेबसाइट तैयार होगा, जिसमें उनके प्रोडक्ट का डिटेल रहेगा। इसके जरिये उन्हें बाजार मिलेगा। 

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पैसे की समस्या को दूर करने के लिए काॅमन सर्विस सेंटर ने एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है। इसके जरिये दस हजार से एक लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा सेट्ठी ने कहा कि बिहार में निर्मित सामान को जयपुर में बाजार देने की कोशिश होगी। बिहार महिला उद्यमी संघ की अध्यक्ष इंदू अग्रवाल ने बाजार नहीं मिलने की बात रखी। 

पटना में आयोजित महिला उद्यमी संगोष्ठी कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, महासचिव डाॅ रमेश गांधी समेत महिला उद्यमी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें