पटना । लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), एचडीएफसी बैंक एवं पेटीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 14.80 करोड़ राशि दी है। एलएंडटी कंपनी के एमडी सह सीईओ शैलेंद्र राॅय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी भी उपस्थित थे।

एचडीएफसी बैंक के बैंकिंग हेड (ईस्ट) संदीप कुमार ने चार करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। पेटीएम की ओर से एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने 80 लाख रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के लिए सीएम ने सभी को धन्यवाद दिया और उनके सामाजिक पहल की सराहना की।