मुख्य समाचार

बायो डीजल पंप स्वराज किसान का शुभारंभ

पटना। सिटीजन केयर ग्रुप के स्वराज किसान बायो डीजल पंप का उद्योग मंत्री श्याम रजक ने शुभारंभ किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा देने में राज्य सरकार भी मदद करेगी। सिटीजन केयर का यह प्रयास ईंधन का बेहतर विकल्प बनकर उभरेगा। होटल चाणक्या में आयोजित समारोह में एमएसएमई के निदेशक विश्व मोहन झा, सिटीजन केयर ग्रुप के चंदन कुमार एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। 

सिटीजन केयर ग्रुप के चंदन कुमार ने बताया कि इस परियोजना को लाने का उद्देश्य ग्राहकों को सस्ते दर पर उच्च गुणवत्ता के डीजल उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में बायो डीजल एक बेहतर विकल्प साबित होगा। इसके इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी, बेहतर माइलेज एवं इंजन कंपन कम होता है। इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
 


संबंधित खबरें