पटना। कबाब एवं करी के शौकीनों के लिए होटल मौर्या में फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। 16 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले फेस्टिवल का आनंद ग्राहक रात 7.30 से 11.00 बजे तक स्पाइस कोर्ट में ले सकते हैं। होटल मौर्या हर मौसम में ग्राहकों को स्वाद का अलग-अलग मजा देने के लिए फूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है।
होटल के एफएंडबी मैनेजर निशित कुमार सिन्हा ने बताया कि फूड फेस्टिवल में ग्राहकों को कबाब एवं करी के साथ दर्जनों वेज एवं नॉनवेज व्यंजन मिलेंगे। इसे मशहूर शेफ निमिश भाटिया तैयार करेंगे।
सेलिब्रिटी शेफ निमिश भाटिया ने कहा कि अगले 10 दिनों तक बिहारवासियों को ऐसे स्वाद से परिचय करवाऊंगा, जो वे कभी नहीं भूलेंगे। फूड फेस्टिवल के दौरान दम नल्ली तंदूरी, दम के समुद्री ख्याल, खट्टे प्याज के फूल, पनीर खुश जायका, दाल काली बलूचिस्तान, नान बॉम्ब सहित वेज एवं नॉनवेज के दर्जनों व्यंजन परोसे जाएंगे। इस मौके पर स्पाइस कोर्ट के इंचार्ज नागेश भी मौजूद थे।