पटना। कामधेनु लिमिटेड ने इंटरलाॅक स्टील कामधेनु नेक्स्ट के नाम से नया प्रोडक्ट लांच किया है। कंपनी के सीएमडी सतीश अग्रवाल ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कहा कि कामधेनु स्टील बिहार में कंस्ट्रक्शन का हाईटेक उत्पाद पेश कर रही है। ये प्रोडक्ट बिल्डिंग निर्माण को मजबूती देंगे। कंपनी के वितरक एवं विक्रेताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने उन्हें सम्मानित किया।
सीएमडी ने कहा कि कामधेनु नेक्स्ट कंस्ट्रक्शन मटेरियल के साथ मजबूत पकड़ बनाता है। इससे ढाई गुना से अधिक मजबूती मिलती है। ग्राहकों को अच्छे प्रोडक्ट किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना कंपनी का लक्ष्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति में कामधेनु नेक्स्ट मददगार होगा।

बिहार में कामधेनु नेक्स्ट के निर्माता दादीजी एवं शिवशिवा स्टील प्रा.लि. के निदेशक रमेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमने ग्राहकों तक मजबूत नेटवर्क के जरिये पहुंच बनायी है। बिहार में हो रहे नवनिर्माण में हमारी कोशिश और बेहतर करने की है।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक सुनील अग्रवाल, दादीजी एवं शिवशिवा स्टील के निदेशक विनय सिंह एवं विजय गुप्ता भी मौजूद थे।