पटना। आईसीआईसीआई बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का चेक दिया है। गवर्नमेंट बैंकिंग बिजनेस के कंट्री हेड सौरभ कुमार सिंह ने 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने अंशदान करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक को धन्यवाद दिया। साथ ही बैंक की सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर बैंक के गवर्नमेंट बैंकिंग बिजनेस के इस्ट जोनल हेड अशोक शर्मा, नाॅर्थ जोनल हेड अभिषेक पराशर एवं बिहार-झारखंड की क्षेत्रीय प्रमुख श्वेता अनिंद्या उपस्थित थे। सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार एवं सचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे।