पटना। शिवा पाॅलिट्यूबस ने शाहाबाद क्षेत्र के विक्रेताओं का सम्मान होटल मौर्या में किया। समारोह में आरा, बक्सर, रोहतास, यूपी के बलिया, देवरिया एवं गाजीपुर के विक्रेता शामिल हुए। शिवा पाॅलिट्यूबस पीवीसी पाइप एवं फिटिंग्स की पूरी रेंज बनाने वाली राज्य की अग्रणी कंपनी है।
कंपनी के निदेशक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र सेल्स के हिसाब से बिहार में अग्रणी है। इसका श्रेय क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार, बक्सर को जाता है। उन्होंने प्लेटिनम, गोल्ड एवं सिल्वर पाने वाले डीलरों को शाॅल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रोडक्ट की पूरी जानकारी विक्रेताओं को दी।
इस मौके पर कंपनी के निदेशक विजय कुमार गुप्ता, शिशिर अग्रवाल, विभोर कुमार सिंह एवं हर्ष अग्रवाल मौजूद थे। डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार, बक्सर की ओर से अगम पांडेय, सुगम पांडेय, अनुराग पांडेय एवं कंपनी के सेल्स मैनेजर विजय सिन्हा एवं अरुण झा मौजूद थे।