मुख्य समाचार

डाबर च्यवनप्राश रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

पटना। बारिश का मौसम नई ताजगी का संचार करने के साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर हम इनकी चपेट में आ सकते हैं। खासकर बच्चे इससे अधिक प्रभावित होते हैं। डाबर च्यवनप्राश अपने गुणों से कई तरह की बीमारियों की रोकथाम में मदद करता है। प्रतिदिन दो चम्मच च्यवनप्राश का उपयोग लाभदायक होगा।

सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ परमेश्वर अरोड़ा ने बताया कि बारिश में सर्दी-खांसी, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और निमोनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। सदियों पुरानी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित औषधि की सही मात्रा  रोगाणुओं से लड़ने में मददगार है। आयुर्वेद के सूत्र हमारी जीवन शैली को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाते हैं। 

डाबर इंडिया के मैनेजर (काॅरपोरेट कम्युनिकेशन) दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी ने हमेशा प्रामाणिक आयुर्वेद पुस्तक एवं पांडुलिपियों के अध्ययन से सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी इलाज किया है। डाबर च्यवनप्राश आयुर्वेद के प्राचीन भारतीय ज्ञान और अत्याधुनिक विज्ञान के साथ बनाया गया है। ये उत्पाद हमारे बच्चों और खुद को कई बीमारियों से बचाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
 


संबंधित खबरें