पटना। बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी पाॅलीकैब ने अपने वितरक एवं विक्रेताओं के साथ डीलर्स मीट का आयोजन किया। बंदर बगीचा स्थित बैंक्वेट हॉल में कंपनी के पटना वितरक श्री अनन्या एजेंसी के उमंग रिटोलिया ने 13 विक्रेताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही त्योहार के मद्देनजर एक आकर्षक उपहार की भी घोषणा की, जिसे दुकानदारों ने सराहा।

पॉलीकैब के पूर्वी क्षेत्र के हेड मिठु साहा ने कहा कि कंपनी ग्राहक हित के साथ उत्पादों की गुणवता पर विशेष ध्यान रखती है। इसके बेहतरीन स्विच किफायती दर पर मार्केट में उपलब्ध हैं। स्विच डिविजन के सत्या रानु ने विक्रेताओं के सहयोग का स्वागत करते हुए उत्पाद की विशेषता बतायी।
इस मौके पर एजेंसी के अनिल रिटोलिया, मार्केटिंग प्रतिनिधि देवराज पंडित, दीपक कुमार, पंकज कुमार, साजिद खां, राजेश, आनंद मोहन एवं लल्लू कुमार मौजूद थे। मनीषा-अज्जू की जोड़ी ने अपने संगीत से कार्यक्रम को बांधे रखा। ।