पटना। कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों को ग्राहकों तक पहुंचाना साल्ट एक्सप्रेस का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से साल्ट एक्सप्रेस रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट की शुरुआत दरभंगा हाउस, अशोक राजपथ में की गई है । छठ पूजा तक विशेष छूट भी मिल रही है।
रेस्टोरेंट का शुभारंभ संजय कुमार, जीएम मजहर कमाल एवं बीडीएम अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संजय कुमार ने कहा कि यह रेस्टोरेंट पटनावासियों को एक अलग स्वाद से रू-ब-रू कराएगा। जीएम मजहर कमाल ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण साल्ट एक्सप्रेस में प्योर वेजिटेरियन फ्लोर, फाइन डाइन रेस्टोरेंट, बैंक्वेट एवं पार्टी हॉल, होम एंड ऑफिस डिलीवरी, स्वीट शॉप्स, टेक अवे, थाली एवं मंथली टिफिन सर्विस उपलब्ध है।
स्वीट शॉप में केक, पेस्ट्री, चाट, समोसा, रसगुल्ला, नमकीन, फ्रेश जूस एवं मॉक्टेल से लेकर सारी चीजें उपलब्ध हैं। बीडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह की सुविधा देने वाला यह पहला होटल है। हमारे पास तीन बैंक्वेट एवं पार्टी हॉल, एक रेस्टोरेंट एवं दो स्वीट शॉप उपलब्ध है।
शेफ सैंडी ने कहा कि यह प्योर मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट है। यहां ग्राहकों को इंडियन, चाइनीज, थाई, इटालियन, काॅन्टिनेंटल एवं तंदूर मिलेगा। वेज एवं नॉन-वेज के कई स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर कीमत कम रखा गया है। रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा।