मुख्य समाचार

सिल्क इंडिया संग मनाएं त्योहार, प्रदर्शनी 20 तक

पटना। सिल्क के शौकीनों के लिए तारामंडल परिसर में सिल्क इंडिया प्रदर्शनी 20 अक्टूबर तक है। दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन बुनकरों को पहचान दिलाने वाली संस्था हस्तशिल्पी ने किया है। देश के हर राज्य से बुनकर बेहतरीन सिल्क उत्पादों को लेकर पटना आये हैं। 

हस्तशिल्पी के निदेशक टी अभिनन्द ने बताया कि करवा चौथ एवं दिवाली जैसे त्योहारों में सिल्क के उत्पादों की अधिक मांग रहती है। इस बार हम पटना में और अधिक नये कलेक्शन के साथ आयेे हैं। प्रदर्शनी में पशमीना शाॅल खास है, जिसे खास कारीगरों ने तैयार किया है। पश्चिम बंगाल से आये शांतनु ने विष्णुपुरी सिल्क और खादी सिल्क पर जंगल में उछलते हिरण एवं आकाश में उड़ते पक्षियों को दर्शाया है। 

बुनकर शंकर अपने साथ अरि स्टीच वर्क की साड़ियां लाये हैं। इसे बनाने के लिए पहले सिल्क पर पेंटिंग की जाती हैे फिर पेंटिंग पर धागे से बुनाई होती है। एक साड़ी को बनाने में तीन माह का समय लगता है। अरि स्टिच वर्क से शंकर ने कोलकाता के ग्रामीण जनजीवन को दर्शाया है। कश्मीर से शौकत शिफाॅन और चिनोन की साड़ियों पर ब्लाॅक प्रिंट लाये हैं। चिनोन साड़ी कश्मीर की खास पहचान है। उनके पास क्रेप वर्क वाली साड़ियों का भी संग्रह है। 

प्रदर्शनी में ऑर्गेनिक तसर सिल्क साड़ी, क्रेप सिल्क, जॉर्जेट सिल्क, अरिणी सिल्क, कांजीवरम सिल्क, मलबरी सिल्क, जामावार सिल्क, महेश्वरी व चंदेरी सिल्क साड़ियां, सूट, दुपट्टे व शॉल सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। 
 


संबंधित खबरें