मुख्य समाचार

तनिष्क फ्रेजर रोड एवं जगदेव पथ में विरासत कलेक्शन

पटना। तनिष्क के फ्रेजर रोड एवं जगदेव पथ मोड़ स्थित शोरूम में धनतेरस एवं दिवाली के मौके पर विशेष ऑफर चल रहा है। साथ ही नया कलेक्शन विरासत भी उपलब्ध है। नये कलेक्शन में उदयपुर की राॅयल विरासत की पहचान है। प्लेन सोना, ग्लास कुंदन और पोल्की कुंदन में बारीक नक्काशी की गई है। नये डिजाइन से सजे विरासत कलेक्शन में परंपरा और आधुनिकता का संगम है। 

तनिष्क फ्रेजर रोड एवं जगदेव पथ शोरूम के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि ऑफर के तहत सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत छूट है। साथ ही हीरे के गहनों के मूल्य पर भी 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। दोनों शोरूम में लाइटवेट एवं हेवीवेट समेत आभूषणों की विस्तृत रेंज है।

सोने एवं चांदी के सिक्के भी उपलब्ध हैं। चांदी के 10 ग्राम और 25 ग्राम सिक्कों की कीमत क्रमशः 650 रुपये और 1625 रुपये है। सोने के सिक्के पांच से सौ ग्राम के वजन में उपलब्ध है। प्रबंधक ने कहा कि धनतेरस पर भीड़ से बचने के लिए कई ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करायी है।              
 


संबंधित खबरें