पटना। बादशाह अगरबत्ती ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया। बोरिंग कैनाल रोड स्थित कंपनी के शोरूम के समीप बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु के लंगर का आनंद लिया। शोरूम की दूसरी वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए लक्की ड्राॅ भी निकाला गया।
बादशाह अगरबत्ती के एमडी सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि पहले पुरस्कार में एलईडी टीवी, दूसरे पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर, तीसरे में वाॅशिंग मशीन, चौथे में एंड्रायड मोबाइल, पांचवें में डिनर सेट एवं अन्य उपहार बांटे गये। दो साल से यहां प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर महेंद्र सिंह छावड़ा, स्वर्ण सिंह, रंजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, तजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा एवं अनिल सिंह समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।