पटना । शिवा पाॅलिट्यूब्स ने उत्तर बिहार के डीलरों के मिलन समारोह का आयोजन दार्जिलिंग में किया। समारोह में लगभग एक सौ डीलर शामिल हुए। शिवा पाॅलिट्यूब्स पीवीसी पाइप एवं फिटिंग्स की पूरी ऋंखला बनाती है।
कंपनी के निदेशक शिशिर अग्रवाल ने समारोह में आये डीलरों को प्रोडक्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिक्री के अनुसार उत्तर बिहार अग्रणी है। शिशिर ने विक्रेताओं को बिहार में नल जल योजना में अपनी भागीदारी ईमानदारी से निभाने की सलाह दी।
प्लेटिनम, गोल्ड एवं सिल्वर पाने वाले डीलरों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उत्तर बिहार के वितरक जगदंबा इंटरप्राइजेज के अनिल सिंह, अखिलेश सिंह एवं शिवा पाॅलिट्यूब्स के सेल्स मैनेजर प्रेम रंजन कुमार भी मौजूद थे।