मुख्य समाचार

कैट व एआईएमआरए ने की राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल

पटना। कैट और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन (एआईएमआरए) ने राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल का आयोजन किया। सदस्यों ने गांधी मैदान के गेट नं 10 पर अमेजाॅन एंव फ्लिपकार्ट की व्यापार नीति के विरोध में हड़ताल की। अभियान में छोटे बच्चे भी मेरे पापा की दुकान बचाओ के नारे के साथ शामिल हुए।

एसोसिएशन का कहना है कि अमेजाॅन एंव फ्लिप्कार्ट ने सरकार के साथ अनुबंध किया है कि वे भारत में कोई भी सामान डिस्काउंट रेट पर नहीं बेचेंगे, लेकिन कंपनियों ने अनुबंध का उल्लंघन किया है। साथ ही नकली सामान की डिलीवरी कर रहे हैं। कैट बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने कहा कि अभियान को बढ़ाते हुए 27 दिसंबर को डाकबंगला चौराहे पर दोनों कंपनियों का पुतला फूंका जायेगा।

आज के अभियान में एआईएमआरए से उपाध्यक्ष शांति स्वरूप, महासचिव दीपक कुमार, सचिव सुमन कुमार, राजा जी, कैट से संरक्षक टी आर गांधी, उपाध्यक्ष शिव गुप्ता, अजय गुप्ता, वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निराला, अरूण गुप्ता, गणेश कुमार खेमका, रेडीमेड कपड़ा व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष मुकेश जैन शामिल हुए ।
 


संबंधित खबरें