मुख्य समाचार

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का नया नाम टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

नई दिल्ली। टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (टीजीबीएल) का नाम बदलकर अब टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड हो गया है। कंपनी ने एफएमजीसी क्षेत्र में समूह के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है।  

टाटा समूह की दो कंपनियों टीजीबीएल और टाटा केमिकल्स लिमिडेट (टीसीएल) ने जानकारी दी कि उपभोक्ता उत्पाद कारोबार को लेकर दोनों कंपनियों के बीच बनी सहमति सात फरवरी 2020 से प्रभावी है। कंपनी ने इसके बाद ही टीजीबीएल का नाम बदलकर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिडेट करने का निर्णय किया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के पास अब टाटा टी एवं टाटा साल्ट जैसे प्रमुख ब्रांड होंगे। इन उत्पादों की पहुंच 20 करोड़ घरों तक है।
 


संबंधित खबरें