पटना। वाॅटर एवं एयर प्यूरिफिकेशन क्षेत्र में अग्रणी कंपनी लिवप्योर ने स्मार्ट एसी एवं एयर कूलर लांच किया है। इस तरह का प्रोडक्ट लांच करने वाली यह देश की पहली कंपनी है। इनमें हेका टेक्नोलाॅजी का प्रयोग किया गया है।
पटना में नये प्रोडक्ट की लांचिग के मौके पर कंपनी के सीएमडी नवनीत कपूर ने बताया कि दुनिया स्मार्ट रहन-सहन की ओर बढ़ रही है। इसलिये लिवप्योर ने भी देश का पहले स्मार्ट एसी और एयर कूलर लांच किया है।
लिवप्योर स्मार्ट कूलर 4500 सीएमएच की बेहतर श्रेणी की एयर डिलीवरी और 11 मीटर का एयर थ्रो देता है। इस कारण कूलिंग तेजी से बड़े क्षेत्र को कवर करता है। यह कमरे के तापमान और आद्रता पर भी नजर रखता है। जरूरत होने पर सर्कुलेशन पंप को एक्टिवेट करता है। इससे पानी की खपत में 20 प्रतिशत की कमी आती है। स्मार्ट कूलर कई सीरीज में हैं और कीमत 12,990 रुपये से शुरू है।
हेका टेक्नोलाॅजी से संचालित स्मार्ट एसी वाई-फाई के साथ काम करता है। कम्प्रेसर के कम उपयोग से बिजली के बिल में 40 प्रतिशत तक की कमी आती है। उपभोक्ता एक मोबाइल एप के माध्यम से अपने मोबाइल को रिमोट बना सकता है और कहीं से भी एसी को ऑन कर सकता है। एसी की कीमत 34,990 रुपये से शुरू है।
सीएमडी ने बताया कि कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर सचिन तेंदुलकर हैं। कंपनी शीघ्र कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट को लांच करेगी। वर्तमान में लिवप्योर के देश में 400 सर्विस सेंटर, 500 से अधिक वितरक एवं 14000 से अधिक आउटलेट्स हैं।