पटना। तारामंडल में आठ मार्च तक आयोजित फर्नीचर मेले में देश-विदेश के फर्नीचर, इंटीरियर्स, फैशन व गार्डनिंग के सामान उपलब्ध हैं। फेयर में देश-विदेश के 49 स्टॉल हैं। चार दिवसीय फर्नीचर लाइफस्टाइल डेकोर फेयर का शुभारंभ कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया।

निदेशक कुमार प्रभंजन ने बताया कि यह मेगा फेयर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिहार को बढ़ावा देने का काम करेगा। द प्लानर्स के सनी मलिक ने कहा कि पटना में पांचवीं बार फेयर का आयोजन हो रहा है। इसमें लेटेस्ट ट्रेंड के फर्नीचर उत्पाद के अलावा पेंटिंग्स, बेडकवर, डिजाइनर कपड़ों के अलावा घरेलू कामकाज के सामान उपलब्ध हैं। भारत के अलावा दुबई के फर्नीचर विशेष रूप से प्रदर्शनी में लगाये गये हैं। लोगों को बुद्ध की प्रतिमा, बांसुरी एवं लैंडस्केप में फाउंटेन पसंद आ रहे हैं। फूड स्टाल में विभिन्न तरह के व्यंजन भी उपलब्ध हैं।