मुख्य समाचार

सैनिटाइजर का निर्माण राज्य में शुरू करने की अपील

पटना। बिहार में सैनिटाइजर की कमी को देखते हुए बिहार चैंबर  ऑफ काॅमर्स एवं बिहार उद्योग संघ ने इस सेक्टर में कार्यरत उद्यमियों से अनुरोध किया है कि राज्य में ही इसका शीघ्र निर्माण शुरू करें। इससे जनता को आसानी से एवं लागत मूल्य पर सैनिटाइजर उपलब्ध हो सकेगा। 

चैंबर ऑफ काॅमर्स ने कहा है कि इस समय भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है। सूचना मिल रही है कि बाजार में आवश्यकता के अनुरूप लोगों को सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं हो रहा है। बाजार में जो सैनिटाइजर उपलब्ध भी हैं। उनकी गुणवत्ता निम्न कोटि एवं कीमत अधिक है। जबकि भारत सरकार ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम में रखा है । चैंबर ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि सैनिटाइजर एवं अच्छी गणवत्ता वाले मास्क निर्माण के लिए उद्यमियों को आवश्यक निर्देष दें। 


संबंधित खबरें