मुख्य समाचार

कामधेनु इस्पात ने वितरित की राहत सामग्री 

पटना। बिहार में कामधेनु इस्पात के निर्माता दादाजी स्टील एवं शिवा पाइप की ओर से जरूरतमंदों में राहत सामग्री बांटी गई। फतुहा औद्योगिक क्षेत्र के समीप एक हजार लोगों में सामान का वितरण किया गया। राहत सामग्री में पांच-पांच किलो चावल, आटा, दाल, नमक, तेल एवं साबुन की टिकिया है। 

कंपनी के निदेशक रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि लाॅकडाउन की स्थिति में सबसे अधिक तकलीफ दैनिक श्रमिकों को हुई है। इनकी परेशानी को देखते हुए राहत सामग्री बांटी जा रही है।   
 


संबंधित खबरें