मुख्य समाचार

एलईडी बल्ब उद्योग को लाॅकडाउन से छूट देने की मांग 

पटना। पटना सिटी के एलईडी बल्ब उद्योग से जुड़े कारोबारी 19 मई से अपनी फैक्ट्री खोलने की तैयारी में हैं। एलईडी बल्ब क्लस्टर एसोसिएशन का कहना है कि बल्ब उद्योग को सहायता एवं लाॅकडाउन से मुक्त करने के लिए उद्योग विभाग के निदेशक एवं पटना डीएम को कई बार ई-मेल के जरिये अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल एवं सचिव सुधीर यादव ने मांग की है  कि लाॅकडाउन के चौथे चरण में बल्ब उद्योग को बंदी से मुक्त किया जाये। बल्ब उद्योग आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ हमें मजबूरन 19 मई से अपना कारोबार शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन में कंटेनमेंट एरिया को छोड़ कर सभी उद्योगों को पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू करने का आदेश है। 
 


संबंधित खबरें