मुख्य समाचार

25 मई से खुल जायेंगे पटना के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

पटना । राजधानी स्थित शॉपिंग-मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स 25 मई (सोमवार) से खुल जायेंगे, लेकिन सभी मॉल अभी बंद रहेंगे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित आधी दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को और आधी दुकानें मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को खुलेंगी। इसकी देखरेख की जिम्मेवारी कॉम्प्लेक्स की संचालन समिति की होगी। 

जिला प्रशासन के निर्देश में कहा गया है कि एक दुकान छोड़कर शॉपिंग-मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को खोलना है ताकि परिसर में भीड़ नहीं हो। इसके लिए दुकानों को दो रंग से या ऑड-इवेन के आधार पर चिन्हित करना है। 

इसके अलावा अन्य कारोबार के लिए भी दिन का निर्धारण किया गया है। सभी दुकान या प्रतिष्ठान निर्धारित शर्त के साथ शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। 

प्रतिदिन खुलनेवाले दुकानें : आवश्यक सेवा में शामिल।  

सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलने वाली दुकानें : इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, ऑटोमोबाइल संबंधित सभी दुकानें, निर्माण सामग्री, निजी एव शैक्षणिक संस्थान। 

मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलने वाली दुकानें : कपड़े की दुकान (रेडीमेड वस्त्र सहित), निजी क्लीनिक, बर्तन, जूता-चप्पल, ड्राई क्लीनर्स, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, सोना-चांदी एवं अन्य दुकानें जो इस सूची में नहीं हैं ।


संबंधित खबरें