मुख्य समाचार

मारवाड़ी आवास गृह के संचालक विनोद कृष्ण नहीं रहे

पटना । राजधानी के फ्रेजर रोड स्थित मारवाड़ी आवास गृह के संचालक विनोद कृष्ण कनोडिया का निधन मंगलवार को हो गया। 83 वर्षीय विनोद एक प्रख्यात समाजसेवी थे। वे संगीत एवं कला के भी शौकीन थे। उन्होंने प्राचीन मूर्ति एवं पेंटिंग का संग्रह किया था। उनकी पत्नी का निधन दो माह पहले ही हुआ था। विनोद अपने पीछे तीन लड़कों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। 

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उनके निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके साथ मेरा स्नेहिल संबंध था। वे एक प्रतिष्ठित और संपन्न व्यवसायी के साथ कला, संगीत, पुरातत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रामाणिक रूप से संकल्पित व्यक्ति थे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी ओजस्वी भूमिका मुझे सदैव याद रहेगी। अपने वनवासी बंधुओं के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहते थे। उनका आकस्मिक निधन पटना और बिहार के संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।      

बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह, हनुमान सहाय गोयल, गणेश खेतरीवाल, राधेश्याम बंसल, डाॅ अरविंद कुमार, डॉ गीता जैन, एमपी जैन, पूर्व जिला जज रमेश रिटोलिया, महेश जालान, विनोद तोदी, अनिल रिटोलिया, सुशील सुंदरका, ओपी टिबरेवाल, महावीर बिदासरिया, रमेश मोदी एवं महावीर मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की है।
 


संबंधित खबरें