मुख्य समाचार

मच्छरहट्टा मंडी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की मांग

पटना सिटी। सिटी की मच्छरहट्टा मंडी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की मांग पटना सिटी व्यापार मंडल ने की है। सिटी एक व्यावसायिक एवं सूक्ष्म लघु उद्योगों का शहर है। शहर की आधी से अधिक आबादी इन्हीं व्यवसाय से जुड़ी है। इस मंडी में राज्य एवं बाहर से कारोबारी सामान की खरीद के लिए आते हैं।

मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि लंबे समय तक लाॅकडाउन होने के कारण व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। ऐसी स्थिति में मच्छरहट्टा मंडी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर बफर जोन घोषित करना चाहिए। साथ ही मंडी की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति भी मिले। व्यापार मंडल ने इस संबंध में सिटी के विधायक, एसडीओ, सिविल सर्जन एवं गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिखा है।   

 


संबंधित खबरें