पटना। लॉकडाउन के बाद पटनावासियों को अपने बेहतरीन स्वाद से रू-ब-रू कराने के लिए होटल द पनाश तैयार है। वर्ल्ड फूड वीक को खास बनाने के लिए होटल एक फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। फेस्टिवल खास होगा। वेज और नॉनवेज के कई आइटम को मेन्यू में शामिल किया गया है।
होटल के एफ एंड बी मैनेजर विवेकानंद ने बताया कि फूड वीक 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अलाकार्ट के विभिन्न व्यंजनों पर बीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शेफ बालमुकुंद ने कहा कि इस फूड वीक को खास बनाने के लिए हमने कुछ अलग मेन्यू तैयार किया है। इनमें टंगरी लाजवाब, वेजीटेबल ड्रैगन रॉल, कच्ची कोलकाता बिरयानी, लच्छा पराठा के साथ मटन देहाती, कश्मीरी नान के साथ पनीर मखमली कोफ्ता, निहारी मटन के साथ रुमाली रोटी सहित दर्जनों आइटस का आनंद ग्राहक किफायती दाम पर ले सकते हैं।
फूड लवर्स का स्वागत वेलकम ड्रिंक्स से किया जाएगा। होटल में आने वाले ग्राहक इस फूड फेस्टिवल का लुत्फ लंच और डिनर के समय उठा सकते हैं। एक हजार से अधिक के खर्च पर ग्राहकों को बेकरी का रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा।
होटल के ऑपरेशन मैनेजर कुमोद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण फूड लवर्स कई महीनों तक होटल से दूर रहें। अब स्थिति सामान्य हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध व्यंजन को पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर होटल के एचआर मैनेजर राजीव कुमार एवं होटल के कई कर्मचारी मौजूद थे।