पटना। मखाना उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए नोशन ने पटना में फ्लेवर्ड मखाना और मखाना खीर लांच किया। होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने प्रोडक्ट को जारी किया ।
अमीषा पटेल ने कहा कि आज नोशन मखाना से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। मैं नोशन को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। कंपनी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे ही काम करती रहे। अमीषा ने कहा कि बिहार का मखाना विश्व प्रसिद्ध है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है। नोशन की इस पहल से लोगों का मखाना उत्पादन के प्रति और भी आकर्षण बढ़ेगा।
नोशन के निदेशक आशुतोष ठाकुर ने बताया कि इस उत्पाद में ग्राहकों को स्वाद के साथ पोषण भी मिलेगा। फ्लेवर्ड मखाना स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं है। बिहार का मखाना विश्व के लोगों को कोरोना से लड़ने की ताकत दे रहा है। इस सूखे मेवे में हर जरूरी विटामिन मौजूद है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। नोशन मखाना में तीन फ्लेवर्स स्वीट ट्रीट, नॉटी नट्स एवं चटपटी वारी शामिल है। इनकी कीमत 15, 30 और 50 रुपये है। मखाना खीर की कीमत मात्र 99 रुपये है।
संजय मिश्रा ने कहा कि मखाना की खेती को उन्नत एवं ब्रांड बनाने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार भी अच्छा काम कर रही है। मखाना को ब्रांड बनाने की घोषणा से किसान और व्यापारियों में उत्साह है। विश्व में 85 प्रतिशत मखाना का उत्पादन बिहार में होता है। इसलिए बिहार से ब्रांड को शुरू कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की पहल की गई है। इससे राज्य के किसानों को रोजगार भी मिलेगा।