पटना। डाबर इंडिया लिमिटेड ने बॉलीवुड स्टार और फिटनेस आइकन अक्षय कुमार को अपने प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड डाबर च्यवनप्राश के नए चेहरे के रूप में घोषित किया है। अक्षय कुमार के साथ एक नया विज्ञापन जारी किया गया है जो स्वस्थ जीवन जीने के संदेश के साथ आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, वह पहले से कहीं अधिक इम्यूनिटी की जरूरत को रेखांकित करता है। मजबूत इम्यूनिटी हमारे चारों ओर फैली बीमारियों के खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। डाबर च्यवनप्राश इस नए अभियान के साथ राष्ट्र को एक साथ आने का आह्वान करता है। साथ ही हर भारतीय के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है।
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं डाबर परिवार का हिस्सा बनने पर बेहद गौरवान्वित और खुशी महसूस कर रहा हूं। डाबर ने प्रामाणिक आयुर्वेद के विज्ञान के माध्यम से देश के स्वास्थ्य और फिटनेस का लगातार पोषण और प्रोत्साहन किया है। मुझे विश्वास है कि डाबर और मैं, हर घर, हर व्यक्ति तक डाबर च्यवनप्राश ले जाएंगे, ताकि सामूहिक रूप से हमारे देश की इम्यूनिटी मजबूत हो जाए और हम हर चुनौती को जीत सकें।