मुख्य समाचार

क्विरिडो इटेबल्स की मखाना यूनिट का शुभारंभ 

पटना। क्विरिडो इटेबल्स की मखाना प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ डिप्टी सीएम सह उद्योग मंत्री रेणु देवी ने किया। इवेंट के बाद कंपनी अब स्नैक्स का कारोबार पटना के धुपारचक (फुलवारी-जानीपुर रोड) में शुरू कर रही है। 

क्विरिडो इटेबल्स के निदेशक चंदन कुमार ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक उनके बजट में स्नैक्स उपलब्ध कराना है। मखाना स्वादिष्ट होने के साथ कोरोना महामारी के समय लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होगा। इस यूनिट में मखाना पर शोध भी किया जाएगा ताकि भविष्य में अन्य खाद्य पदार्थ भी बनाये जा सके। 

यूनिट में विभिन्न फ्लेवर में रोस्टेड मखाना की प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग की जाएगी। पेरी फ्लेवर जहां चटपटा और स्पाइसी होगा, वहीं मिंट लेमन पुदीना के साथ एक स्वादिष्ट अनुभव देगा। घर के मेहमान के स्वागत के लिए भी यह परफेक्ट होगा। मखाना के साथ मंचीज पॉपकॉर्न भी उपलब्ध होगा। अब मल्टीप्लेक्स में जाकर 200-300 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।  घर बैठे ही ओटीटी पर फिल्मों का मजा लें और पॉपकॉर्न बटर फ्लेवर मसाला का आनंद उठाएं। 

बटर पॉपकॉर्न मसाला भी आम लोगों को सस्ते दरों पर उपलब्ध होग। निदेशक ने कहा कि आगे कंपनी की योजना ऐसे ही कई अन्य स्नैक्स को मार्केट में लाने की है। यह पूरी तरह हेल्दी स्नैक्स होगा और आम लोगों की पहुंच में होगा। साथ ही रोस्टेड पीनट्स एवं चना जोर आदि स्नेक्स भी होंगे।

यूनिट के शुभारंभ के मौके पर सांसद राम कृपाल यादव, कई विधायक, किसान सभा बिहार के अध्यक्ष ललन चौधरी, सीटू के महासचिव गणेश शंकर सिंह एवं कई गणमान्य मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें