मुख्य समाचार

मोतिहारी के सुरु फूड्स ने पांच फ्लेवर में लांच किया जूस 

पटना। सुरु फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने यास ब्रांड के नाम से आम, लीची, शिकंजी, आमपना और पंचरत्न जूस लांच किया है। होटल मौर्या में आयोजित लांचिंग समारोह में कंपनी के निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि हमारा मिशन अगले दो वर्षों में जूस के बाजार में एक विश्वसनीय नाम बनना हैं। हम कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जूस लोगों को मुहैया कराएंगे।  

मोतिहारी जिला के हिमांशु कुमार पांडेय आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने जूस प्लांट की स्थापना अरेराज में की है। वे कहते हैं कि हम उच्च गुणवत्ता के जूस बनाते हैं। आम जूस बनाने के लिए अलफोंसो आम और लीची जूस के लिए शाही लीची के पल्प का उपयोग किया जाता है। 

कच्चे माल विश्वसनीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे जाते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भेजने से पहले इसकी जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाती है। जूस की गुणवत्ता ऐसी है कि इसे विदेशों में निर्यात के लिए आसानी से अनुमति मिल जाएगी। रोजगार सृजन के बारे में निदेशक ने कहा कि इस जूस संयंत्र से एक हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इसका सबसे अधिक फायदा स्थानीय युवाओं को मिलेगा। 

इस प्लांट में स्टेट ऑफ द आर्ट मशीन लगाई गई है। स्वचालित मशीन से जहां एक दिन में 18 हजार लीटर तक जूस का उत्पादन हो सकता है, वहीं प्रति मिनट 120 जूस की बोतलें पैक की जा सकती हैं। 
 


संबंधित खबरें