मुख्य समाचार

फिट रहने के लिए फिटनेस है जरूरी : सुनील शेट्टी 

पटना । ग्रैंडस्लैम फिटनेस ने बिहार में अपने पहले जिम की शुरुआत बोरिंग रोड चौराहा के समीप हरिहर चैंबर से की। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रैंडस्लैम फिटनेस का लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास काबिले तारीफ है। इस जिम के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। 

बिहार के युवा फिटनेस के लिए काफी समय से एक अत्याधुनिक जिम की कमी महसूस कर रहे थे। यह अब ग्रैंडस्लैम फिटनेस के आने से पूरी हो जाएगी। उन्होंने ग्रैंडस्लैम फिटनेस को बिहार में उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ग्रैंडस्लैम फिटनेस के निदेशक रुद्र प्रताप देवांशु ने कहा कि जिम का लक्ष्य फिटनेस को लोगों की जीवनशैली में शामिल करना है। इस जिम से जुड़कर लोग विश्वस्तरीय उपकरणों के साथ जिम की सुंदर सजावट के बीच व्यायाम का आनंद उठा सकते हैं। 

5500 वर्गफीट में तैयार जिम में बॉडी बिल्डिंग, जूम्बा ऐरोबिक्स, स्ट्रेंथ एवं फिटनेस ट्रेनिंग, कार्डिओ एवं फैट लॉस जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम में पुरुष एवं स्त्री दोनों व्यायाम कर सकते हैं। फिटनेस को देश की हर जगह तक पहुंचाना ग्रैंडस्लैम का सपना है।

जिम का मुख्य आकर्षण इसका ट्रेनिंग वॉल है। ट्रेनिंग वॉल की सुविधा देने वाला यह भारत का दूसरा जिम है। जिम का निर्माण ऐसी जगह पर किया गया है, जहां से स्थानीय लोगों को आसानी से पहुंचने में मदद मिल सकेगी। बुजुर्गों के लिए पिक एंड ड्राप की भी सुविधा शीघ्र शुरू होगी। 
 


संबंधित खबरें