मुख्य समाचार

बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसो. के अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार  

पटना। बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष के रूप में अजय अग्रवाल, सचिव के रूप में प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल ने अपना पद्भार ग्रहण किया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार बिरला एवं संजीव कुमार बंका, संयुक्त सचिव के रूप में अमित जालान और राजीव चौहान ने भी कार्यभार संभाला। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एसोसिएशन के प्रयास और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए पद्मश्री विमल जैन, मुकेश हिसारिया, डॉ गीता जैन एवं केशरी देवी को सम्मानित किया गया।

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने एसोसिएशन को और अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। निवर्तमान अध्यक्ष संदीप सर्राफ ने कहा कि एसोसिएशन ने कोरोनावायरस के दौरान बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट वितरित किया है। 

अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि अभी एसोसिएशन 500 सदस्यों की एक मजबूत संस्था है जिसे इस वर्ष के अंत तक एक हजार करने का लक्ष्य है। इस मौके पर एक तीनपहिया एवं दो साइकिल मेधावी बच्चों को भेंट की गई। इनकी शिक्षा की जिम्मेवारी बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने ली है।
 


संबंधित खबरें