पटना। सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने दो दुकानों को तीन दिनों के लिए सील कर दिया है। राजीव नगर थाना के समीप स्थित नाइन टू नाइन एवं गुरुद्वारा गली, फ्रेजर रोड स्थित न्यू एरा इलेक्ट्रिकल पर कार्रवाई की गई है।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण राज्य की सभी दुकानों को संघ्या सात बजे के बाद बंद करने का निर्देश था। पटना सदर के एसडीओ नितिन कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों को निर्धारित समय के बाद खुला पाया। दोनों दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को भी अपने-अपने क्षेत्रों में संध्या सात बजे तक दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।