मुख्य समाचार

सत्तूज ब्रांड के सत्तू तीन फ्लेवर में उपलब्ध

पटना। गो-रूरल फूड एंड वेभरेजेज ने सत्तूज ब्रांड के नाम से तीन फ्लेवर में सत्तू बाजार में उपलब्ध कराया है। सत्तू मीठा, जलजीरा एवं चाॅकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ऑनलाईन के साथ पटना के नाइन टू नाइन सुपर मार्केट से की जा रही है। 

गो-रूरल फूड के संस्थापक सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना यह वेंचर तीन साल पहले शुरू किया था। हमारा उद्देश्य है कि हम खाद्य उत्पाद सत्तू को गांव से निकालकर देश के दूसरे राज्यों के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के इस ब्रांड को अपनी पहचान दिला सकें। अभी तक आमजन सत्तू का उपयोग सिर्फ एक फ्लेवर में कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हमारी टीम ने विचार किया कि सत्तू को बिहारी ड्रिंक के रूप में अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध कराया जाए। 

सत्तू 10 रुपए के छोटे-छोटे पैकेट में उपलब्ध है। यदि कोई उपभोक्ता चाहे तो सत्तूज के सैचेट के साथ 10 रुपए का मिनरल वाटर लेकर तुरंत ड्रिंक तैयार कर पी सकता है। जल-जीरा और चाॅकलेट फ्लेवर में उपलब्ध सत्तू बच्चों को भी आकर्षित करेगा। कंपनी इस माॅडल की फ्रेंचाइजी भी शुरू कर रही है। सचिन कुमार ने अपने बिजनेस आइडिया को बिजनेस माॅडल में प्रस्तुत करने में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं वेंचरपार्क से मिली सहायता के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर बीआईए अध्यक्ष राम लाल खेतान ने सत्तूज ऑन व्हिलस को लांच किया। उन्होंने कहा कि बाजार में उपलब्ध अधिकतर ड्रिंक मल्टीनेशनल कंपनियों का है। इसमें बिहार की कोई पहचान नही है और न ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। बीआईए के इन्क्यूवेटिज ने अपने उत्पाद के माध्यम से सतू का ऐसा ड्रिंक सर्वसुलभ कराने का प्रयास किया है, जो बिहार की पहचान दिलाने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्द्धक भी है।
 


संबंधित खबरें