मुख्य समाचार

दो जून से खोलने के लिए तीन श्रेणियों में बंटीं दुकानें 

पटना। राज्य सरकार के आदेश के बाद पटना जिला प्रशासन ने दो जून से दुकान एवं प्रतिष्ठानों के खोलने की तैयारी कर ली है। सभी दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी। इसके लिए दिनों का निर्धारण कर दिया गया है। 

डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने कारोबारियों को सलाह दी है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दुकान एवं प्रतिष्ठानों में निर्धारित गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। ऐसा नहीं करने पर प्रतिष्ठान को तुरंत बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों का समय सुबह छह से दोपहर दो बजे तक होगा।  

श्रेणी 1- प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें : किराना, डेयरी, मिल्क बूथ, मांस-मछली, फल, सब्जी एवं अनाज मंडी, खाद, बीज, कीटनाशक एवं कृषि यंत्र, पशु चारा एवं पीडीएस की दुकानें। 

श्रेणी 2 - सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलने वाली दुकानें : इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्राॅनिक्स, सैलून एवं पार्लर, ऑटोमोबाइल शाॅप, गैरेज एवं सर्विसिंग सेंटर, हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, साईकिल स्पेयर्स, टायर, फर्नीचर, स्टेशनरी एवं सौंदर्य प्रसाधन।  

श्रेणी 3 - मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को खुलने वाली दुकानें : कपड़ा रेडिमेड सहित, सोना-चांदी, ड्राई क्लीनर्स, निर्माण सामग्री, बर्तन, जूता-चप्पल, खेलकूद एवं अन्य दुकानें।             

राज्य सरकार ने लाॅकडाउन आठ जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि कारोबारियों की परेशानी को देखते हुए व्यापारिक गतिविधियों में राहत दी गई है। अब सूबे की सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान एक दिन के अंतराल पर खुलेंगी। 
 


संबंधित खबरें