पटना। श्याम स्टील ने कोरोना मरीजों की सहायता के लिए वैष्णो देवी सेवा समिति को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दिया है। समिति ने सहयोग के लिए श्याम स्टील प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर श्याम स्टील के ललित बेरीवाला और जगत सबरवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री नितिन नवीन, सुरेश रूंगटा, सिद्धार्थ शंभु एवं राकेश कुमार सिंह मौजूद थे।