मुख्य समाचार

आईसीआईसीआई बैंक की कदमकुआं शाखा का उद्घाटन

पटना। आईसीआईसीआई बैंक की कदमकुआं शाखा के नये परिसर का उद्घाटन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के अध्यक्ष राम लाल खेतान एवं उपाध्यक्ष संजय भरतिया ने किया। इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इस मौके पर बीआईए के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के आर्थिक-औद्योगिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विकास में बैंक बराबरी के साझेदार हैं। बिहार जैसे औद्योगिक रूप से पिछड़े राज्य में बैंकों का सहयोग विशेष रूप से अपेक्षित है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि निजी क्षेत्र में अग्रणी आईसीआईसीआई बैंक राज्य के विकास में एक साझेदार के रूप में कार्य करेगा। 

उपाध्यक्ष संजय भरतिया ने कहा कि बैंक एवं उद्यमी को किसी पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और एक दूसरे पर भरोसा करने की आवश्यकता है। यह भी सही है कि राज्य में बैंकों की साख- जमा दर राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है। यह चिंता का विषय है। भरतिया ने आशा व्यक्त की कि बदलते परिवेश में बैंक अधिक पारदर्शी होकर काम करेंगे तथा राज्य के आर्थिक-औद्योगिक विकास में अपनी भूमिका का निवर्हन करेंगे।
 


संबंधित खबरें