पटना। स्पार्की कंपनी के नकली जींस पैंट की बिक्री कर रहे सिटी कांप्लेक्स स्थित जय माता दी दुकान के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन की टीम ने दुकान से 17 नकली पैंट जब्त किया है।
स्पार्की कंपनी के लीगल एडवाइजर जुगल किशोर आहूजा ने पटना के डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह से नकली जींस पैंट बेचे जाने की शिकायत की थी। आवेदन में कहा था कि यह कार्य कॉपीराइट के उल्लंघन के साथ कंपनी एवं जनता के साथ धोखाधड़ी है।
डीएम के निर्देश के बाद गठित टीम ने जय माता दी दुकान पर छोपमारी कर नकली जींस एवं पैंट बरामद किया। कंपनी के लीगल एडवाइजर ने दुकानदार विकास कुमार उर्फ सोनू के विरुद्ध कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है। डीएम ने नकली सामान की बिक्री करने वालों पर नजर रखने एवं कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।