पटना। त्योहार को देखते हुए बुटिक्स ऑफ इंडिया ने प्रदर्शनी का आयोजन होटल मौर्या में किया है। दो दिवसीय प्रदर्शनी (13 एवं 14 अगस्त, 2021) में विभिन्न राज्यों की डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट के सामान एवं फुटवियर उपलब्ध होंगे।
प्रदर्शनी के आयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में रियल एवं आर्टिफिसियल ज्वेलरी उपलब्ध होगी। ये ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। प्रदर्शनी में भारतीय एवं पश्चिमी परिधानों को भी शामिल किया गया है ताकि प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहक अपनी पसंद की खरीदारी कर सकें। रक्षा बंधन को देखते हुए कई खास ज्वेलरी और परिधान शामिल किए गए हैं। ग्राहक इन्हें अपने खास लोगों को उपहार स्वरूप दे सकेंगे।