मुख्य समाचार

नारायण फूड की आधुनिक आटा फैक्ट्री का उद्घाटन 

समस्तीपुर। समस्तीपुर के खजूरी क्षेत्र में नारायण फूड इंडस्ट्रीज की आधुनिक आटा फैक्ट्री का उद्घाटन उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। नारायण फूड ने फुलकी ब्रांड के नाम से पैक्ड आटा बाजार में लांच किया है। इस मौके पर विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी भी मौजूद थे।  

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक इकाइयां अब लग रहीं हैं और आने वाले दिनों में ऐसी इकाइयों की संख्या बढ़ती जाएगी। बिहार में औद्योगिकीकरण के बड़े मिशन की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। 

इससे पहले उन्होंने रोसड़ा के मिर्जापुर में बांस से उत्पाद बनाने एवं पूसा रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग संस्थान में खादी सूत कताई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। रोसड़ा में केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के सौजन्य से 40 लाख रुपए की लागत से वेणु शिल्प सामान्य सुविधा केंद्र का भी शुभारंभ किया। संस्थान अब तक पांच सौ शिल्पकारों का रजिस्ट्रेशन कर चुका है। 

उद्योग मंत्री रोसड़ा में बांस से बनी सुंदर कलाकृति और उत्पादों को देख प्रभावित हुए। यहां की महिलाओं का हुनर देख उन्होंने कहा कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उनके उत्पादों को देश एवं विदेशों में भी पहुंचाने की पूरी कोशिश होगी। उद्योग विभाग बड़े उद्योगों के साथ राज्य के पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी तत्पर है। 
 


संबंधित खबरें