पटना। भारतीय-अंतरराष्ट्रीय मेगा व्यापार मेला का आयोजन ज्ञान भवन में किया गया है। आठ अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में भारत एवं अन्य देशों के कई उत्पाद उपलब्ध होंगे। जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स एवं बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से मेला का आयोजन किया है। 15 अक्टूबर को दशहरा के कारण प्रदर्शनी बंद रहेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला लॉकडाउन और इसके परिणामस्वरूप आर्थिक मंदी के बाद अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है। इस अवसर पर पटना की महापौर सीता साहू, बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सह अध्यक्ष सुपर्णा डी. गुप्ता एवं बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पीके अग्रवाल मौजूद थे।