दरभंगा। आयुर्वेद दिवस पर दरभंगा के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में दो दिवसीय स्वास्थ्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आयुर्वेद दवा से जुड़ी कई कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन, पटना के सौजन्य से दरभंगा के स्टॉकिस्ट मेसर्स औषधि आयुर्वेदिक ने भी स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी का उद्देश्य शरीर के पोषण में आयुर्वेद के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना था।
इस मौके पर श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन, पटना से मार्केटिंग मैनेजर ओम कुमार, एसएसओ प्रदीप कुमार, आईएसआर प्रदीप कुमार एवं स्टॉकिस्ट पवन झा मौजूद थे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आयुर्वेद विषय पर एक से दो नवंबर तक प्रदर्शनी लगी थी। इस दौरान कार्यशाला एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।