पटना। टाइटन आई प्लस ने पटना में अपने आठवें शोरूम की शुरुआत की है। यह साईं मंदिर, पाटलिपुत्र कॉलोनी के समीप है। टाइटन आई प्लस के रीजनल बिजनेस मैनेजर बाला साहेब म्हस्के एवं शोरूम के ओनर अमित कुमार ने शोरूम का उद्घाटन किया।
लांच के मौके पर रीजनल बिजनेस मैनेजर ने कहा कि कंपनी ने बिहार में अपने रिटेल नेटवर्क विस्तार पर फोकस किया है। इस शोरूम में विश्वस्तरीय सेवा के साथ वर्ल्ड क्लास उत्पादों को उपलब्ध कराया गया है। आईवियर के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते टाइटन आई प्लस विजन करेक्शन की जरूरतों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है।
शोरूम फ्रेंचाइज ओनर अमित कुमार ने कहा कि टाइटन आई प्लस के इस नए स्टोर में स्पेक्टेकल फ्रेम्स, सनग्लासेज और कांटेक्ट लेंस की कई वैराइटीज मौजूद हैं। फ्रेम की शुरुआती रेंज 595 रुपये से है। यहां जीरो एरर आई टेस्ट की भी सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।