मुख्य समाचार

आर.आर.काबेल ने किया डीलर्स मीट का आयोजन

पटना। इलेक्ट्रिक वायर और केबल बनाने वाली देश की मशहूर कंपनी आर. आर. काबेल ने होटल पनाश में डीलर्स मीट का आयोजन किया। इसमें बिहार के प्रमुख विक्रेता शामिल हुए।

आर. आर. ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन त्रिभुवन काबरा ने डीलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि टॉप ब्रांड में एक होने के कारण हमारा ध्यान दक्षता, विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और अनुसंधान पर है।

उपभोक्ताओं को उनके पैसे का पूरा रिटर्न मिले इसलिए प्रोडक्ट को बेहतरीन करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लाइट, पंखे, कूलर, मॉडुलर स्विच, वाइंडिंग वायर, पार्किंग सोलुसन्स, गीजर एवं रूम हीटर की श्रृंखलाएं ग्राहकों को आराम देती हैं।

त्रिभुवन काबरा ने कहा हम देश की उन कुछ कंपनियों में से एक हैं, जिनके पास अपने उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन है। प्रोडक्ट की बिक्री के बाद बेहतर सेवा देने के लिए भी कंपनी प्रतिबद्ध हैं।

वैश्विक स्तर पर 85 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ कंपनी ने भारत, जर्मनी, यूके, फ्रांस, स्वीडन, यूएसए, यूएई, बहरीन, ओमान, म्यांमार, अफ्रीका और कई अन्य बाजारों में एक मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी के पास 12 विनिर्माण केंद्र, 1.5 मिलियन वर्ग मीटर उत्पादन सुविधाएं, 42 विपणन कार्यालयों के साथ 900 से अधिक इलेक्ट्रिकल और इन्फ्रास्ट्रक्चर सोलूशन्स हैं।

 


संबंधित खबरें