मुख्य समाचार

ग्राहकों को लुभा रहीं सिल्क वीवर्स की साड़ियां

पटना। तारामंडल में चल रही सिल्क वीवर्स की प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसकी वजह सिल्क बुनकरों के खास कलेक्शन हैं। कई राज्यों की साड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बुनकरों ने सिल्क एवं कॉटन साड़ियों पर अपनी कारीगरी को बेहतरीन तरीके से पेश किया है।

सिल्क वीवर्स के निदेशक समीन शाह ने बताया कि हम बिहार पहली बार आए हैं। 18 दिसंबर से शुरू हुई प्रदर्शनी में पटनावासियों का हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। नौ दिवसीय प्रदर्शनी 26 दिसंबर तक है। देशभर के सिल्क बुनकरों की कला को देखने लोग पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम, आने वाले त्योहार और विवाह के सीजन को देखते हुए यहां खास कलेक्शन उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी में इन राज्यों की साड़ियां उपलब्ध : तमिलनाडु की कोयंबटूर सिल्क, कर्नाटक की कांजीवरम सिल्क, बनारसी सिल्क, भागलपुरी कॉटन सिल्क, आंध्रप्रदेश की कलमकारी, छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क, महाराष्ट्र की जरी पैठनी, गुजरात एवं कश्मीर के लोकप्रिय उत्पाद शामिल हैं।

साड़ियों के साथ स्टोल, दुपट्टा, कुर्ता, शर्ट, ज्वेलरी एवं घरेलू सजावट के कई सामान भी उपलब्ध हैं। 70 स्टॉल लगाए गए हैं। हर स्टॉल अपने आप में खास है। प्रदर्शनी 26 दिसंबर तक सुबह 10:30 बजे से रात आठ बजे तक खुली है। ग्राहकों के लिए निःशुल्क पार्किंग एवं ऑनलाइन पेमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 


संबंधित खबरें