पटना। सिल्क बुनकरों के लिए कार्य कर रही संस्था हस्तशिल्पी ने तारामंडल परिसर में सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया है। दस दिवसीय सिल्क इंडिया प्रदर्शनी 4 सितंबर तक है। सिल्क बुनकरों के खास कलेक्शन की वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं।
हस्तशिल्पी के प्रबंध निदेशक टी. अभिनंद ने बताया कि पटना में हमारी संस्था विगत दस वर्षों से प्रदर्शनी लगा रही है। इस साल भी हमारे बुनकर सिल्क कपड़ों के खास कलेक्शन के साथ आए हैं। त्योहार के सीजन को देखते हुए अलग-अलग राज्यों की प्रसिद्ध सिल्क साड़ियां यहां उपलब्ध हैं।
प्रदर्शनी में साड़ियों के साथ स्टोल, दुपट्टा, कुर्ता, शर्ट, ज्वेलरी एवं घरेलू सजावट के कई सामान भी उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक खुली रहेगा। ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।