मुख्य समाचार

एलजी के 26 साल पूरे, पेश किए अनोखे ऑफर

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने 26 साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कई ऑफर पेश किए हैं। यह ऑफर 17 मई, 2023 से शुरू है और 11 जून, 2023 तक जारी रहेगा।

इसके तहत ग्राहक एलजी प्रोडक्ट्स पर विशेष छूट, विशेष वित्तीय विकल्प और रोमांचक ऑफर का लाभ ले सकते हैं। हर 26वां उपभोक्ता रोमांचक ऑफर के अलावा एलजी प्रोडक्ट्स जीत सकता है। उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लकी ड्रॉ के जरिये एलजी का रेफ्रिजरेटर, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एवं ओएलईडी टीवी जीतने का मौका मिल सकता है।

इसके अलावा चुनिंदा रेफ्रिजरेटर, एसी, वॉशिंग मशीन और टीवी पर पांच साल तक की गांरटी, पांच साल तक का घर बीमा (राशि पांच लाख तक), चुनिंदा एलजी टीवी की खरीद पर एलजी साउंडबार पर तीस प्रतिशत तक की छूट, ओएलईडी टीवी की खरीद पर 1.5 लाख रुपए का मुफ्त एलजी टीवी, आसान किश्तों में थ्री स्टार एवं फाइव स्टार एसी खरीदने की भी सुविधा दी जा रही है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रबंधन का कहना है कि यह ऑफर एलजी की उल्लेखनीय यात्रा के जश्न के साथ ग्राहकों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिये अपने घरों को उन्नत करने के लिए कई अवसर भी प्रदान करता है।
 


संबंधित खबरें