बिहार में टीबी उन्मूलन अभियान में बीएमडब्ल्यू वेंचर्स भी शामिल हो गया है। इसके लिए उसने पटना और पूर्णिया जिले के एक-एक गांव को गोद लिया है। प्रत्येक गांव में लगभग सौ लोग टीबी से पीड़ित हैं। नि-क्षय मित्र के रूप में बीएमडब्ल्यू वेंचर्स टीबी पीड़ितों को छह माह तक हर महीने पोषण किट देगा।

बीएमडब्ल्यू के निदेशक डॉक्टर विजय कुमार किशोरपुरिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सौ टीबी मरीजों में पोषण किट की पहली खेप का वितरण किया गया। कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेवारी के तहत हमें इस अभियान में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ गायत्री सिंह ने बताया कि योजना के तहत हर माह की 21 तारीख को पीड़ितों में फ़ूड पैकेट वितरित की जाएगी।
इस मौके पर टाटा टिस्कॉन के सीनियर मैनेजर अभिषेक, बीएमडब्ल्यू के एसपी शर्मा, नीरज, अंसारूल हक, एसटीएसयू के हारून राशिद, चिकित्सा प्रभारी डॉ गनपत मंडल एवं स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश मौजूद थे।