मुख्य समाचार

वर्ल्ड फूड इंडिया में शामिल हुईं बिहार की कंपनियां

वर्ल्ड फूड इंडिया के बिहार पवेलियन में बिहार की स्टार्ट अप कंपनिया खास उत्पाद लेकर आयी हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन से पांच नवंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया गया है।

राकेश मसाला के नए प्रोडक्ट्स लोगों को पसंद आ रहे हैं। स्टार्टअप स्टॉल पर एमबीए मखानावाला ने नौ फ्लेवर में रोस्टेड मखाना एवं मखाना कुकीज लांच किया है। एमबीए मखानावाला के श्रवण कुमार राय ने बताया कि मखाना का रेस्टोरेंट प्रोडक्ट इस बार खास है। स्टार्टअप कंपनी सत्तुज के अलग-अलग फ्लेवर वाले सत्तू भी लोग पसंद कर रहे हैं। 

बिहार पवेलियन में पहले दिन जापान सहित कई देशों के डेलीगेट्स ने भ्रमण किया। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। 

प्रगति मैदान के हॉल नंबर छह में बिहार पवेलियन का उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरीक ने उद्घाटन किया। उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित, खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उपनिदेशक विनय कुमार मल्लिक सहित कई लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। वर्ल्ड फूड इंडिया में बिहार पार्टनर स्टेट के रुप में हिस्सा ले रहा है।


 


संबंधित खबरें