धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों में पूजन सामग्री वितरित की। कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनबीर सिंह एवं स्वर्ण सिंह की उपस्थिति में 1751 श्रद्धालुओं में पूजन सामग्री वितरित की गई। पिछले 15 वर्षाे से बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से छठ व्रतियों में पूजन सामग्री बांटी जा रही है।

सरदार जगजीवन सिंह ने कहा कि हमें एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। जल संरक्षण के लिए हरियाली जरूरी है।
पूजन सामग्री वितरण के अवसर पर सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, राज्य सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी एवं सुमित कुमार सिंह, एमएलसी संजय गांधी, ललन सर्राफ, रवींद्र कुमार एवं संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक एवं नीतिन नवीन, मां वैष्णो देवी सेवा समिति, राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद, गुरुसिंह सभा चितकोहरा एवं कई समाज सेवी शामिल हुए।
